स्वतंत्र आवाज़
word map

अभिनेता मनोज कुमार का सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

मनोज कुमार

मुम्बई। हिन्दी सिनेमा में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए वरिष्ठ अभिनेता मनोज कुमार को मुंबई फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उपकार, पूरब और पश्चिम एवं क्रांति जैसी फिल्मों में निभाए अपने शानदार किरदार के लिए 73 वर्षीय मनोज कुमार को पद्मश्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे सम्मान मिल चुके हैं। अभिनेता और निर्देशक के रूप में मनोज कुमार का रोटी, कपड़ा और मकान, सन्यासी, दस नंबरी, कलयुग और रामायण समेत कई अन्य फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]