स्वतंत्र आवाज़
word map

बिहार में राज्य जल नीति पर सुझाव मांगे

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

पटना। बिहार में राज्य जल नीति प्रतिपादित की जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। बिहार राज्य का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 94.163 लाख हेक्टेयर है जिसमें से 56.68 लाख हेक्टेयर पर ही खेती होती है 9.44 लाख हेक्टेयर अन्य परती जमीन है जिसे प्रोत्साहन देकर कृषि योग्य बनाया जा सकता है। 
राज्य की वर्तमान आबादी 8.288 करोड़ है जबकि 2025 तक 13.13 करोड़ तक अनुमानित है। वर्तमान में सिंचाई एवं अन्य कृषि निवेशों से 1.675 टन प्रति हेक्टेयर की उत्पादकता का स्तर प्राप्त हुआ है जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये 3.5 टन प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का लक्ष्य प्राप्त करना होगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये जल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार लाना आवश्यक हो गया है।इन परिस्थितियों में राज्य जल नीति को नए सिरे से सूत्रीकृत करने की आवश्यकता महसूस की गई और मुख्य उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये राज्य जल नीति प्रतिपादित की जा रही है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]