स्वतंत्र आवाज़
word map

विधवाओं ने समाज कल्याण अधिकारी को घेरा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

विधवाओं का प्रदर्शन-widows demonstration

लखनऊ।राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत मिलने वाली धनराशि से वर्षों से वंचित विधवाओं ने भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और जिला योजना समिति के सदस्य विजय गुप्ता के नेतृत्व में कैसरबाग में समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह का घेराव कर प्रदर्शन किया। मौके पर पार्षद विजय गुप्ता ने कहा कि सभी विधवाएं समाज कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से बुरी तरह पीडि़त हैं। विधवा महिलाओं से 20 हजार की धनराशि के बदले 5 हजार की रिश्वत मांगी जाती है। उन्हें यह राशि नहीं देने के कारण बाबू लोग रोज चेक भेजे जाने पर आनाकानी करते हैं। सभी ने समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह को घंटो घेरे रखा। विजय गुप्ता ने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और 44 विधवाओं की एक सूची समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी जिनकी धनराशि नवम्बर 2007 से आज तक नहीं जारी की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग में इस योजना के तहत 1 करोड़ रूपए का बजट 500 परिवारों की सहायता के लिए वर्ष 2008-09 में जारी किया गया बजट का सारा पैसा मात्र 5 लाभार्थियों में बांट कर समाप्त किए जाने की कोशिश करी जा रही है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। समाज कल्याण अधिकारी ने सभी विधवाओं को अगले 7 दिन के अंदर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में रेखा सोनवानी, उत्कर्ष साहू, रूपरानी, गाहिरा, उर्मिला, नजमा, हुस्ना, सरिता मौर्या, महरूननिशा, शांति गुप्ता, रिजवाना, सुमन यादव, निर्मला लोधी, विद्यावती आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]