स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
लखनऊ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके पहली बार  लखनऊ पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में  कांग्रेसजनों ने एयरपोर्ट पर उनका फूल-मालाओं  से भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर  मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का जबर्दस्त स्वागत किया गया। कांग्रेस मुख्यालय में  मौजूद प्रदेश कांग्रेस के कर्मचारियों की ओर से स्थायी मंत्री सज्जाद हसन ने विजय  बहुगुणा को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। 
  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वागत से अभिभूत बहुगुणा ने मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त  किये जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस  महासचिव राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और  उत्तराखंड भले ही दो राज्य हैं, एक समय  उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का ही एक हिस्सा  था और दोनों ही राज्यों के सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्य एक जैसे हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी  के अलावा वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वरूप कुमारी बख्शी, पूर्व सांसद बेगम हामिदा हबीबुल्लाह, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व  मंत्री राजबहादुर, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह  जूदेव, पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश  कांग्रेस के महामंत्री-प्रभारी  प्रशासन प्रदीप श्रीवास्तव, पूर्व  विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता रामकुमार भार्गव, वरिष्ठ  नेता सुबोध श्रीवास्तव, कार्यवाहक  शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ल, जिलाध्यक्ष  सिराज वली खां शान, पीसी जोशी, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, वीरेंद्र  मदान, द्विजेंद्र त्रिपाठी, डॉ हिलाल नकवी, तारिक  सिद्दीकी, विजय सक्सेना, डॉ आरसी उप्रेती, स्वराज  कुमार, संगमलाल शिल्पकार, दिग्विजय सिंह(बलिया), एसजेएस मक्कड़, ओंकार  नाथ सिंह, युवा नेता मयंक जोशी, केके सिन्हा, डॉ  शशिकांत तिवारी, राजेंद्र बहादुर सिंह, विजय श्रीवास्तव, पूर्व  विधायक माधव प्रसाद एवं राकेश मिश्र, पूर्व  विधायक हाफिज मोहम्मद उमर, पूर्व  मंत्री सुरेंद्र सिंह, रमेश मिश्रा, विनोद बिहारी वर्मा, सत्यदेव  सिंह, सुनील राय, आशुतोष मिश्र, मेंहदी  हसन, रंजीत सिंह, नरेश बाल्मीकि, नूतन  बाजपेई, शर्मानंद मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव, सुशीला  शर्मा, शहर प्रवक्ता रामगोपाल सिंह, केके शुक्ला, शाहकार  जैदी, सैयद हसन अब्बास, भूपेंद्र वर्मा, राज  शेखर सिंह, अयूब सिद्दीकी, मनोज पाठक, हरजोत  सिंह एडवोकेट, ताज मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, विनोद  मिश्र, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, प्रेमकला श्रीवास्तव, शीला  मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।