स्वतंत्र आवाज़
word map

प्यारेलाल खंडेलवाल का निधन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

प्यारेलाल खंडेलवाल-pyarelal khandelwal

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कुशल संगठक प्यारेलाल खंडेलवाल का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी और संघ प्रमुख भागवत, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ रमापतिराम त्रिपाठी सहित भाजपा और संघ के कई नेताओं ने उनकी सेवाओं को याद करके उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्यारेलाल खंडेलवाल जनसंघ के समय से ही पार्टी की विचारधारा के लिए काम कर रहे थे। स्वाधीनता संग्राम के नेता थे। संघ के जीवनव्रती प्रचारक थे। वे उच्चस्तरीय प्रतिभा वाले संगठन कर्ता थे और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय थे। आज पार्टी मुख्यालय पर उनके निधन पर शोक सभा हुई। नेताओं ने उनके राजनीतिक जीवन पर बोलते हुए कहा कि खंडेलवालजी ने किसानों, जनजातियों, आदिवासियों के लिए लम्बा संघर्ष किया। वे कश्मीर आन्दोलन में कठुवा व जम्मू जेल में बंद रहे। उनकी संगठन क्षमता अद्भुत थी। वे 1988 में मध्य प्रदेश में संगठन मंत्री, प्रदेश महामंत्री फिर राष्ट्रीय मंत्री, फिर राष्ट्रीय महामंत्री, फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। वे लम्बे समय तक राज्यसभा में रहे। उन्होंने रूस, ब्रिटेन, कुवैत और ताइवान आदि देशों की यात्राएं कीं। उनका समूचा जीवन प्रेरक था।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]