स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति ने सशस्‍त्रबलों को किया सम्मानित

सशस्‍त्रबलों की वीरता व कर्तव्य परायणता की प्रशंसा की

परम, उत्तम और अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 14 March 2019 04:17:13 PM

president honors the armed forces

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्रबलों के सर्वोच्‍च कमांडर रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अद्भुत वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य परायणता का प्रदर्शन करने वाले सशस्त्रबल के कर्मियों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सशस्‍त्रबलों की देश की सेवा और सुरक्षा में हर क्षण तत्पर कर्तव्य परायणता के लिए प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इनमें 2 कीर्ति चक्र और एक शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान किए गए। राष्ट्रपति ने विशिष्ट सेवाओं के लिए सशस्‍त्रबलों के वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी परम विशिष्‍ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]