स्वतंत्र आवाज़
word map

लंदन पुस्‍तक मेले में भारतीय मंडप

महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष ध्‍यान

भारतीय संस्‍कृति इतिहास व लोकसाहित्‍य प्रदर्शित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 14 March 2019 01:08:47 PM

indian pavilion at london book fair

लंदन/ नई दिल्ली। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव विक्रम सहाय और महानिदेशक प्रकाशन विभाग साधना राउत ने लंदन पुस्‍तक मेले में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। यह पुस्‍तक मेला लंदन ओलम्पिया में आयोजित किया गया, जिसमें महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती पर विशेष ध्‍यान दिया गया और भारतीय संस्‍कृति, इतिहास, लोकसाहित्‍य के विविध शीर्षकों के अलावा कलेक्टिड वर्क्‍स ऑफ महात्‍मा गांधी के डिजिटल संस्‍करण का प्रदर्शन किया गया।
भारतीय मंडप में महात्‍मा गांधी के जीवन के बारे में एक संवादात्‍मक डिजिटल मीडिया अनुभव, स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी और भारत की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। कलेक्टिड वर्क्‍स ऑफ महात्‍मा गांधी के प्रिंट और इलेक्‍ट्रॉनिक संस्‍करणों को तैयार करने के बारे में एक सेमिनार भी हुआ। अपर महानिदेशक बीओसी रविराम कृष्‍ण और लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]