स्वतंत्र आवाज़
word map

राजीव चोपड़ा को एनसीसी के डीजी का पदभार

विशिष्ट सेवा के लिए अतिविशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित

रक्षा और सामरिक अध्ययन में डिप्लोमा प्राप्त किया है

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 1 February 2019 12:58:01 PM

lt gen rajiv chopra

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने एनसीसी के महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। दिसंबर 1980 में मद्रास रेजिमेंट में कमिशन हुए लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के छात्र रहे हैं। राजीव चोपड़ा ने ऑपरेशन राइनो असम में पैदल सेना बटालियन की कमान संभाली है। उन्होंने पूर्वी कमान में ब्रिगेड की कमान संभाली और उग्रवादग्रस्त राज्य मणिपुर में मुख्यालय आईजीएआर (दक्षिण) के महानिरीक्षक रहे।
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने पूर्वी क्षेत्र में कोर की कमान भी संभाली है और प्रतिष्ठित इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट रहे हैं। वे जून 2016 से मद्रास रेजिमेंट के कर्नल थे। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा तकनीकी कर्मचारी अधिकारी पाठ्यक्रम में स्नातक हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय चीन और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज नई दिल्ली में उच्चकमान पाठ्यक्रम में भाग लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में डिप्लोमा प्राप्त किया है। जनवरी 2018 में उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए अतिविशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]