स्वतंत्र आवाज़
word map

पुणे में भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास

मानवीय मूल्यों और संयुक्त शांति अभियानों को बढ़ावा

भारत और अफ्रीकी देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 24 January 2019 01:14:31 PM

india-africa field training practice in pune

पुणे। भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास-2019 की तैयारियों से संबंधित कार्यरूप को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जनवरी 2019 को पुणे में सम्मेलन हुआ, जिसमें मिस्र, घाना, नाइजीरिया, सेनेगल, सूडान, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, नामीबिया, मोजाम्बिक, युगांडा, नाइजर और जाम्बिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास-2019 18 से 27 मार्च 2019 तक पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में होगा। यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास भारत और एक दर्जन से अधिक अफ्रीकी देशों के साथ किया जा रहा है।
भारत अफ्रीका फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य मानवीय मूल्यों को बढ़ाने और संयुक्त शांति अभियानों को गति देना है। फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास से संबंधित प्रारंभिक योजना दिसंबर 2018 में हुए सम्मेलन में ही तैयार कर ली गई थी। आईएएफटीएक्स-2019 अफ्रीकी महाद्वीप के सदस्य राष्ट्रों के साथ बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संबंधों की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और इससे इन देशों के साथ पहले से ही मजबूत रणनीतिक सहयोग को और भी ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]