स्वतंत्र आवाज़
word map

'लैंगिक समानता भारतीय संस्‍कृति का हिस्‍सा'

महिला आरक्षण विधेयक को हमारा समर्थन-स्‍मृति इरानी

रायसीना डायलॉग में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 10 January 2019 12:48:06 PM

smriti irani discussion on participation of women in raisina dialogue

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वस्‍त्र मंत्री स्‍मृति जुबिन इरानी ने दिल्‍ली में रायसीना डायलॉग कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष चर्चा करते हुए कहा है कि लैंगिक समानता भारतीय संस्‍कृति का हिस्‍सा है और इसे और भी मजबूत बनाया जाना चाहिए। उन्‍होंने इस अवसर पर भारत के मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में महिला वैज्ञानिकों की सहभागिता के बारे में विस्‍तार से बताया। वस्‍त्र मंत्री ने भारत के स्‍वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं के क्रांतिकारी नेतृत्व पर भी ध्‍यान आकृष्‍ट कराया।
केंद्रीय वस्‍त्र मंत्री स्‍मृति जुबिन इरानी ने कहा कि आज महिलाएं पूरे देश में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्‍होंने समाज में लैंगिक समानता को बनाए रखने पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। संसद और राज्‍य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित कानून के बारे में स्‍मृति इरानी ने कहा कि सरकार इस कानून को पारित करने के पक्ष में है और हमारा हमेशा से ही महिला आरक्षण विधेयक को समर्थन है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]