स्वतंत्र आवाज़
word map

उपराष्ट्रपति का उत्पादों की गुणवत्ता पर जोर

वस्त्र क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर बांटे गए पुरस्कार

वस्त्र उद्योग की उपलब्धियों पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 7 January 2019 04:13:59 PM

awards distributed on remarkable contributions to the textile sector

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वस्त्र क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि वस्त्र उद्योग अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और सभी को यह बात स्वीकार करने और इसका सम्मान करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वस्त्र मंत्रालय ने इन साढ़े चार साल में कई कारगर कदम उठाए हैं, जो बेहद फलदायी होंगे और इनसे भारत को विश्व की सर्वश्रेष्ठ अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें उचित कौशल तथा प्रोत्साहन देकर उनका इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है। वेंकैया नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया तथा वस्त्र उद्योग का भारतीय वस्त्र उत्पादों के लिए ब्रैंड तैयार करने का आह्वान किया।
केंद्रीय वस्त्रमंत्री स्मृति जुबिन इरानी भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वस्त्र मंत्रालय, वस्त्र क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को पहलीबार पुरस्कार प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वस्त्र मंत्रालय 'वस्त्र उद्योग क्षेत्र की उपलब्धियां और भविष्य की राह' पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव के दौरान सामने आए मामलों को हल करेगा। इस दौरान राज्यमंत्री अजय टम्टा और वस्त्र सचिव राघवेंद्र सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में तकनीकी वस्त्रों, वस्त्र कारोबार करने में सुगमता, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों तक पहुंच और आपूर्ति श्रृंखलाओं आदि विषयों पर पैनल चर्चाएं हुईं। कॉन्क्लेव में उपराष्ट्रपति को जीआई पंजीकृत हस्तशिल्प पर स्मारक टिकट भी भेंट किए गए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]