स्वतंत्र आवाज़
word map

मीडिया मित्र रामराज भारती सेवानिवृत्त

डीजीपी मुख्यालय पीआरओ सेल में थे निरीक्षक

पुलिस-मीडिया समन्वय में रहे लोकप्रिय भारती

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 1 January 2019 02:39:15 PM

media friend ramraj bharati retired

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के जनसंपर्क सेल में कार्यरत पुलिस निरीक्षक रामराज भारती पुलिस अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इन्हीं के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मान सिंह चौहान को भी उनके सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। पुलिस महानिदेशक ने उन्हें प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया। मान सिंह चौहान विशेष सुरक्षा वाहिनी लखनऊ से सेवानिवृत्त हुए हैं।
मीडिया के बीच अपने हंसमुख और कुशल व्यवहार के लिए जानेजाने वाले रामराज भारती जनपद फतेहपुर के मूल निवासी हैं। रामराज भारती वर्ष 1984 में पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए एवं वर्ष 2013 में निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए। रामराज भारती जनपद रायबरेली, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी एवं कानपुर देहात में नियुक्त रहे हैं। सितम्बर 2015 से डीजीपी मुख्यालय पर जनसम्पर्क शाखा में कार्यरत थे, जहां से वे सेवानिवृत्त हुए हैं। रामराज भारती का 34 वर्ष से अधिक का सेवाकाल बहुत सराहनीय रहा और वे अपने कुशल व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय हुए। रामराज भारती को उनके सराहनीय कार्यों हेतु उच्चाधिकारियों से समय-समय पर नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र भी प्राप्त हुए। स्वतंत्रता दिवस-2018 को रामराज भारती को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से भी अलंकृत किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर रामराज भारती की एक अनुशासित, जिम्मेदार, मृदुभाषी एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूपमें बहुत प्रशंसा हुई।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]