स्वतंत्र आवाज़
word map

देहरादून में सामूहिक योगाभ्यास किया गया

मेयर सुनील उनियाल गामा के संग लोगों का योगासन

वैदिक सेंटर देहरादून की योग के प्रति जागरुकता

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 8 December 2018 05:04:28 PM

yoga in vedic center dehradun with mayer

देहरादून। देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने सामूहिक रूपसे योगासन कर लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। वैदिक सेंटर देहरादून के उद्घाटन पर उन्होंने योग के महत्व पर जोर देते हुए उसे दैनिक नित्यकर्म का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने हवन में आहुति देकर और दीप प्रज्ज्वलित कर योग सेंटर का उद्घाटन किया। वैदिक सेंटर के प्रशिक्षकों ने योगासन अभ्यास कराया। महापौर ने वृक्षासन कर लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज दुनिया भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग योगा का लोहामान गई है, ऐसे में प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि योग को दैनिक जीवन में आत्मसात कर स्वयं और देश-दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करें।
योगा कार्यक्रम में भाजपा नेत्री डॉक्टर इंदुबाला सिंह ने प्राचीनकाल में ऋषि मुनियों के माध्यम से प्रसारित योग के इतिहास पर प्रकाश डाला। योगा प्रशिक्षकों ने प्राणायाम और भुजंग आसन का अभ्यास कराया। योगा कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रशांत सिंह, डीएवी कॉलेज देहरादून छात्र संघ के अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट, भाजपा नेत्रीरेनू गोयल, अनीता बिष्ट, मनचंदा बाला, योगाचार्य डॉक्टरएलएनजोशी, पुराणाचार्य श्यामसुंदर गौतम, अनूपम कोठरी, विकास चमोली, रोहित गौतम, शौष्ठव शर्मा, सूरज मालिक, कल्पना डागर, मदनमोहननेगी, अशोक रावत, विनय सिंह, गुड्डू आदि ने योगाभ्यास किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]