स्वतंत्र आवाज़
word map

गोरक्षनाथ चिकित्सालय में धनवंतरि जयंती

'चिकित्सक भारत को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाएं'

भारतीय चिकित्सा पद्धति पर भरोसा बढ़ेगा-योगी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 5 November 2018 02:37:38 PM

dhanvantri jayanti festival in gorakhpur

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ चिकित्सालय परिसर गोरखपुर में धनवंतरि जयंती महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में दुनिया के पहले शल्य चिकित्सक के रूपमें धनवंतरि को मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि देश में ज्ञान-विज्ञान का भंडार है, जो हमें विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि अगर चिकित्सक ठान लें तो भारतीय चिकित्सा पद्धति पर भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाया जा सकता है, इसके लिए चिकित्सकों को स्वयं को समझना और तैयार करना होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धनवंतरि जयंती पर सबको संकल्प लेना चाहिए कि गांव में जाकर जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना है, इसके लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए तथा आयुर्वेद के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को आगे बढ़ाने के लिए परिश्रम करना होगा, जिससे लोगों का आयुर्वेद के प्रति विश्वास और बढ़ेगा और लोग आरोग्य होंगे। उन्होंने कहा कि हमें गांव-गांव जाकर आयुर्वेद के विधियों का संग्रह करके उसको वृहद रूप देने का कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में भीम सरोवर पर एसोसिएशन ऑफ इंडिया भाई के बैनर के ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में कहा कि यह देश के शहीदों को उनकी शहादत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक माध्यम है, जिन्होंने भारत माता के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों एवं कलाकारों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]