महिला लाभार्थियों ने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा
करनपुर नगर मंडल महानगर का लाभार्थी कार्यक्रमस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Tuesday 25 September 2018 04:13:00 PM
देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा के महानगर कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा महानगर देहरादून ने उज्जवला योजना लाभार्थी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों महिला लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा करनपुर नगर मंडल महानगर की मंत्री तृप्ति उनियाल थापा ने किया। उज्जवला योजना के तहत कार्यक्रम में 35 परिवारों को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए अनुकरणीय कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव-देहात की महिलाओं को उज्जवला योजना से लाभांवित कर उनकों धुंए के घातक असर से बचाया है। लाभार्थियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
उज्जवला योजना लाभार्थी कार्यक्रम में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, राजपुर रोड विधायक खजान दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा बृजलेश गुप्ता, महानगर महामंत्री मीना कपूर एवं मंजू कोटनाला, महिला मोर्चा करनपुर मंडल अध्यक्ष भूरिया देवी, मंडल अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विजय थापा, तारा देवी आदि उपस्थित थे।
लाभार्थी कार्यक्रम में रवींद्र कुमार एवं अमित जैन स्वामी अनुराग गैस एजेंसी भंडारी बाग देहरादून का विशेष रूपसे सहयोग रहा। कार्यक्रम में सलमा अम्मा भी मौजूद थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। सलमा अम्मा मंच पर भावुक हो गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढेर सारा आर्शीवाद दिया और उत्तराखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम विशेष रूपसे भाजपा महिला मोर्चा करनपुर नगर मंडल महानगर की मंत्री तृप्ति उनियाल थापा के समन्वित प्रयासों से हुआ।