स्वतंत्र आवाज़
word map

दो जुड़वा बहनें एवरेस्ट मिशन पर रवाना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 09 March 2013 08:12:20 AM

mission twin sisters atop everest, vijay bahuguna

देहरादून। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शुक्रवार को अपने आवास पर मिशन ट्विन सिस्टर अटॉप एवरेस्ट-2013 के लिए जाने वाली 21 वर्षीय दो जुड़वा बहिनों ताशी मलिक और नुंगशी मलिक को माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने मलिक बहनों के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह पहला मौका है जब दो जुड़वा बहनें एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए जा रही हैं। मसूरी निवासी मलिक बहिनें इससे पहले जापान व अमेरिका आदि देशों में पर्वतारोहण कर चुकी हैं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी थापली आदि उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]