स्वतंत्र आवाज़
word map

शराब के नशे में दो की जान गई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 07 March 2013 07:54:03 AM

मुरादाबाद। एक समाचार के अनुसार मुरादाबाद जनपद में शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद होने पर 2 लोगों की मृत्यु हो गई। इस मामले में एक आरोपी को थाना क्षेत्र बहजोई जिला-संभल से गिरफ्तार कर लिया गया है। चार मार्च को बहजोई क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहकमपुर निवासी मोहनलाल खागी शराब पीकर अपने गांव के दुलार सिंह के साथ गाली-गलौज कर रहा था। दुलार सिंह के लड़के घनश्याम ने फायरिंग कर दी, जिससे बिजेंद्र सिंह पुत्र मोहनलाल खागी घायल हो गया। उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय बिजेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। बिजेंद्र सिंह के परिजनों ने दुलार सिंह व उसके लड़के सूरजभान को उनके घर से खीचकर लाठी, डंडों से मारा-पीटा, जिसमें दुलार सिंह की मृत्यु हो गई। गांव के बाहर कंडों के ढेर में रखकर आग लगाकर जला दिया गया। घटना के संबंध में दुलार सिंह के पक्ष ने थाना बहजोई पर अभियोग पंजीकृत कराया। इसमेंसूरजभान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]