स्वतंत्र आवाज़
word map

भाजपा जिया उल हक की हत्या पर दुखी-शाही

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 06 March 2013 08:17:58 AM

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पांच मार्च को डीएसपी जिया उल हक के घर जाकर उनके शोक संतृप्त परिवार से भेंट की और परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा उनके साथ है। उन्होंने कहा है कि जिया उल हक की हत्या के दोषियों को सजा व परिवार के लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हर संघर्ष में इस परिवार के साथ है।
सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर है और सत्तारूढ़ दल के लोग पूरे प्रदेश में भय व आतंक बरपा रहे हैं, जिस तरह से पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंडा के पद पर तैनात जिया उल हक की निर्मम हत्या की गई, उससे आम जन दहशत में है, सपा राज में जब पुलिस वालों को मौत के घाट उतारा जा रहा है, तो जनता का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। शाही के साथ पार्टी के प्रदेश मंत्री समीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला, जयप्रकाश निषाद व पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव सहित पार्टी के कई अन्य नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]