स्वतंत्र आवाज़
word map

देश-विदेश में ईद पर्व का हर्षोल्लास

राष्‍ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री की मुबारकबाद

बधाई संदेशों में सभी की सुख-समृद्धि की कामनाएं!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 16 June 2018 02:09:53 PM

festival of eid-ul-fitr

नई दिल्ली/ लखनऊ। देश-विदेश में और खासतौरपर मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर का पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ईद रमज़ान का चांद डूबने और ईद का चांद नज़र आने पर उसके अगले दिन चांद की पहली तारीख़ को मनाई जाती है। सुबह से ही ईदगाहों में ईद की नमाज़ अदा की गई और ईद मुबारक का सिल‌सिला शुरू हुआ। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई संदेश में कहा है कि ईद-उल-फितर पर्व पर मैं सभी नागरिकों और विशेष रूपसे देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि यह रोजेदारों की इबादत के बाद पवित्र रमज़ान महीने का समापन उत्‍सव मनाने का अवसर है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर, केंद्रीय संचार एवं प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, खादी ग्राम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी, महिला कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ कृष्‍णकांत पॉल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, वित्तमंत्री अरुण जेटली, रेलमंत्री पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती, सपा के संस्‍थापक नेता मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश की विधानसभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने भी ईद पर्व पर देशवासियों को मुबारकबाद दी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]