स्वतंत्र आवाज़
word map

कुकर बम मिलने से नेपाल सीमा पर चौकसी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 04 March 2013 05:07:03 AM

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने नेपाल की घटना को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पीलीभीत, खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर व महराजगंज की पुलिस को सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिए है। छब्बीस फरवरी 2013 को नेपाल ग्राम जाई मटियारी सड़क मार्ग कस्बा धनगढ़ी, जनपद कैलाली में लगभग 5 किलोग्राम का एक प्रेशर कुकर बम मिला था, जिसे नेपाल पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था। बम के साथ कुछ पर्चे भी मिले थे, जिस पर नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी) मोहन वैद्य गुट ने बम रखे जाने की जिम्मेदारी ली थी।
उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी 2013 को नेपाल में आम हड़ताल एवं बंदी का आयोजन किया गया था। नेपाल के जनपद कंचनपुर व कैलाली, भारत के उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती जनपद पीलीभीत व लखीमपुर खीरी, नेपाल सीमा पर लगे होने के कारण इस संगठन की भारत विरोधी गतिविधियां संचालित होने की संभावना रहती है। इन घटनाओं के दृष्टिगत इन जनपदों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]