स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत की वर्ल्ड एक्सपो की जोरदार तैयारी

प्रदर्शनी में भारतीय मंडप हेतु दुबई एक्सपो से करार

वर्ल्ड एक्सपो 2020 में दिखेगी भारत की प्रगति

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 11 April 2018 04:23:23 PM

india and world expo partnership agreement signing

नई दिल्ली। भारत और वर्ल्ड एक्सपो 2020 ने प्रदर्शनी में भारतीय मंडप लगाने के लिए भागीदारी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित वर्ल्ड एक्सपो 2020 पांच साल में एक बार आयोजित किया जाता है। अनुबंध पर भारत की तरफ से वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज के द्विवेदी और एक्सपो 2020 की तरफ से दुबई एक्सपो 2020 ब्यूरो के कार्यकारी निदेशक नजीब मोहम्मद अल-अली ने एक्सपो स्थल पर हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध के तहत एक्सपो 2020 में लगभग एक एकड़ भू-भाग पर भारतीय मंडल लगाया जाएगा, जो अवसर वर्ग में होगा।
वर्ल्ड एक्सपो में 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के पांच ट्रिलियन अमेरीकी डॉलर तक पहुंचने के संबंध में आर्थिक गतिविधियों और भारत में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी। इसमें अंतरिक्ष, औषधि, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, दूर संचार क्षेत्रों में भारत की प्रगति को पेश किया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वाणिज्य सचिव रीता टियोटिया ने फिक्की और सीआईआई जैसे औद्योगिकी संघों और हितधारकों के साथ बैठक की, ताकि वे एक्सपो 2020 में भारत की भागीदारी को यादगार बनाने के लिए सरकारी प्रयासों में सहयोग करें। इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सूरी, दुबई में भारत के वाणिज्य दूत विपुल और दुबई एक्सपो के बोर्ड निदेशक मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी अधिकारी डॉ तारेक शाय्या भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]