स्वतंत्र आवाज़
word map

महिलाएं समाज में परिवर्तन का स्रोत-गृहमंत्री

'महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु ऋण मंजूरी सरल बनाएं'

गृहमंत्री ने दिए प्रतिभावान महिलाओं को अचीवर्स सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 7 April 2018 12:23:09 PM

rajnath singh giving away the young women achievers awards

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि महिलाएं समाज में परिवर्तन का मुख्य स्रोत हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल संघ के कार्यक्रम में यंग वूमन अचीवर्स पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए। राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि आधी आबादी में विषमता रही तो देश ऊपर नहीं उठ सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत को विकसित देश के रूपमें उभरने से नहीं रोक सकती, क्योंकि यहां इतने बड़े पैमाने में समर्थ, कार्यकुशल और प्रतिभावान महिलाएं हैं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस बलों के महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएपीएफ में उनका प्रतिनिधित्व तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक ढांचागत और प्रक्रियात्मक परिवर्तन किए हैं। राजनाथ सिंह ने निर्देश दिया है कि महिलाओं, दलितों, पिछड़े और कमजोर वर्गों को अधिकतम संस्थागत ऋण की मंजूरी को सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार सम्पन्न बनाने के साथ ही 5 वर्ष में एक नया भारत उभरेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]