स्वतंत्र आवाज़
word map

सहारा परिवार ने मनाया ज्योति दिवस

कोलकाता में नवीन सिंह ने दिव्यांगों को बांटे स्कूटर

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 3 April 2018 03:30:27 PM

sahara india family jyoti divas

कोलकाता। सहारा इंडिया परिवार देश में अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों के लिए प्रसिद्ध है। सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुब्रत रॉय सहारा के पिता सुधीर चंद्र रॉय 'बाबूजी' की 105वीं जयंती ज्योति दिवस के रूपमें सहारा इंडिया परिवार के देशभर के कार्यालयों में मनाई गई। कोलकाता के सहारा इंडिया सदन में भी ज्योति दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदन के रेजिडेंट हेड नवीन सिंह ने दिव्यांगों को स्कूटर वितरण किया। इससे पहले सदन के हॉल में सुधीर चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार से जुड़े सभी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि वर्ष 1978 में गोरखपुर में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की गई थी। यह भारत की एक बहु व्यापारिक कंपनी है, जिसके कार्य वित्तीय सेवाओं, गृह निर्माण वित्त, म्युचुअल फंडों, जीवन बीमा, नगर विकास, रीयल-इस्टेट, अख़बार एवं टेलीविजन, फिल्म निर्माण, खेल, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन, उपभोक्ता सामग्री सहित अनेक क्षेत्रों में फैले हुए हैं। इस समय सहारा के पास आईपीएल की फ्रेंचाईजी पुणे वॉरियर्स इंडिया, लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस, मुंबई के लोनावाला में एमबी वैली सिटी, न्यूयार्क के प्लाजा होटल और ड्रीम डाउनटाउन होटल भी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]