स्वतंत्र आवाज़
word map

भाजपा महिला मोर्चे का 16 को लखनऊ में दीपक मार्च

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 25 February 2013 07:13:00 AM

bjp mahila morcha newly appointed state president

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चे की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता ने की और संचालन करूणा सारस्वत ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले ही संगठन में महिलाओं की मजबूत भागीदारी कराई जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी 16 मार्च को राजधानी लखनऊ में प्रदेश स्तरीय दीपक मार्च का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, सांसद स्मृति इरानी, सांसद कुसुम राय, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राज सिंधिया मुख्य रूप से भाग लेंगी। भाजपा महिला मोर्चा के दीपक मार्च में करीब 30 हजार महिलाएं एक साथ दीपक लेकर लखनऊ की सड़कों पर मार्च करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने अनीता अग्रवाल एडवोकेट को पहली बार महिला प्रदेश सहमीडिया प्रभारी तथा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष पद पर महिला रूमाना सिद्दकी को नियुक्त करने एवं महिलाओं का गौरव बढ़ाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर माधुरी शुक्ला, रीति सिंह, नीलम प्रजापति, स्नेह प्रभा सिंह, मंजू मिश्रा, मधू दूबे, पूनम तिवारी, मालती तोमर, इंदू शुक्ला, जिला महामंत्री हेमलता गिरि, रंजना सिंह, मनोरमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, सुनीता बंसल, अरूना श्रीवास्तव, इंदू शर्मा, अंजली त्रिपाठी, मंजू सिंह, कुंती श्रीवास्तव आदि उपस्थित थीं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]