स्वतंत्र आवाज़
word map

सिवनी में स्थापित होगा आकाशवाणी केंद्र

सिवनी भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद का स्वागत

बालाघाट सांसद बोध सिंह भगत की सिवनी को सौगात

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 21 September 2017 06:41:57 AM

aakaashavaanee kendr to be installed in seoni

सिवनी। सिवनी में अब आकाशवाणी केंद्र स्‍थापित होने जा रहा है। बालाघाट सांसद बोध सिंह भगत ने आज सिवनी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों को यह जानकारी दी है। सिवनी जिले की जनता की यह कई वर्ष पुरानी मांग थी, जिसे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह ख़बर सुनते ही जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है, सोशल मीडिया में बधाई और आभार का क्रम शुरू हो गया है। सांसद बोध सिंह भगत ने सिवनी में कहा कि सिवनीवासियों ने लोकसभा चुनाव के समय उनसे यहां आकाशवाणी की मांग की थी, जो उन्होंने प्राथमिकता के साथ पूरी की। सांसद ने क्षेत्रवासियों से कहा कि सिवनी जिले की जनता से चुनाव के समय किए अनेक वादों को पूरा करने में वे सफल रहे हैं। सिवनी में आकाशवाणी केंद्र बन जाने से यह क्षेत्र सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक और क्षेत्रीय लोक संस्कृति की गतिविधियों से जुड़ जाएगा।
सिवनी भाजपा कार्यालय में सांसद बोध सिंह भगत का इस हेतु आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया और सर्किट हाउस में सांसद का ज्ञानचंद सनोडिया, सतीश शुक्ला, आलोक दुबे, संजीव मिश्रा, प्रेम तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि आकाशवाणी की मांग समय-समय पर क्षेत्रीय सांसद लेकर सिवनी पहुंचने वाले संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से की जाती रही है, कुछ माह पूर्व सिवनी का एक प्रतिनिधिमंडल तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्री और इस समय देश के उपराष्ट्रपति एम वैकैया नायडू से मिला था, उन्होंने भी सिवनी में आकाशवाणी केंद्र की स्‍थापना का आश्वासन दिया था, इनसब के प्रयासों के फलस्वरूप कि सिवनी को आकाशवाणी केंद्र की सौगात मिली है। सांसद बोधसिंह भगत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि प्रसार भारती ने सिवनी में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना के लिए 17 करोड़ रूपये की निविदा का आमंत्रण भी जारी कर दिया है।
सांसद बोध सिंह भगत ने क्षेत्र में अपने कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सिवनी जिले में उद्योगों की स्थापना की दिशा में बड़े प्रयास किए जा रहे हैं, सरकार कौशल विकास के माध्यम से स्थानीय युवाओं की उनके लघु उद्योग स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां फोरलेन सड़क की बड़ी मांग थी, इस पर कार्य प्रारंभ है, इसकी भी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि ब्राडगेज का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सिवनी के लोगों को पासपोर्ट के लिए भोपाल और दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही पासपोर्ट बनवाने की व्यवस्था करा दी की है। सांसद ने सिवनी जिले को विकास की सौगातें दिलाने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]