स्वतंत्र आवाज़
word map

भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं-पांडेय

भाजपा अध्यक्ष का आगरा मथुरा में जोरदार स्वागत

'मोदी और योगी सरकार है जनता की सरकार'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 17 September 2017 04:58:14 AM

dr. mahendra nath pandey

आगरा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद आगरा और मथुरा पहुंचे और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे समाज के बीच में रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण करें और कराएं एवं घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं। आगरा में सिरसागंज से लेकर अनेक स्‍थानों पर स्वागत सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली दोनों ही सरकारें गरीब जनता की सरकारें हैं, जो गरीब जनता के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारों की नीतियां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार एकात्म मानववाद के सपने को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन भी ग़रीब जनता के हित में कार्य कर रहे हैं।
डॉ महेंद्रनाथ पांडेय का विभिन्न स्‍थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के सम्मान और नौजवानों के योगदान से भाजपा को और नई उंचाईयों पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं, जिस प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का गौरव बढ़ाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं, उसीका प्रतिफल है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि यह जनता के लिए गौरव की बात है कि उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के साथ-साथ देश के 70 प्रतिशत राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी पर लोक कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से हम अपने जनता से वादे पूरे जोरशोर से पूरे करेंगे। उन्होंने जनता से कहा कि विगत 10 वर्ष की कमियों को सुधारकर प्रदेश को विकास की पटरी पर लाने में कुछ तो समय लगेगा। उन्होंने कहा कि हम विकास के ही वादे के साथ जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसमस्याओं के निस्तारण में जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ उनकी भी सहायता लें। आगरा मथुरा के इस प्रवास में उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सांसद रामशंकर कठेरिया, बृजक्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, क्षेत्रीय महामंत्री अनिल चौधरी, नागेंद्र दुबे, आगरा जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रमोद गुप्ता, अर्पित चित्रांश आदि प्रमुख लोग थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]