स्वतंत्र आवाज़
word map

देहरादून में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जश्न

मुस्लिम महिलाओं ने भी मिलजुलकर उत्सव मनाया

महानगर बीजेपी महिला मोर्चा ने खुशियां मनाईं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 23 August 2017 05:24:28 AM

mahanagar bjp women's front celebrates happiness

देहरादून। देहरादून महानगर बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बृजलेश गुप्ता और उनकी टीम ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीन तलाक खत्मकर देने के ऐतिहासिक फैसले पर खुशी व्यक्त की है। देहरादून महानगर बीजेपी महिला मोर्चा के वार्ड 58, 97 और 98 की मुस्लिम बहनों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने भी उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर तृप्ति उनियाल थापा, शहनाज़ खान, बिना उनियाल, साफरोज़ खान, ममता गर्ग आदि महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। देहरादून में और जगहों पर भी महिला भाजपा ने तीन तलाक के खात्मे पर खुशी का इज़हार किया है और कहा है कि यह भारत में नारी सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ा एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले ने देश की मुस्लिम महिलाओं को स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]