स्वतंत्र आवाज़
word map

सैन्य चिकित्सा सेवाओं के डीजी का दौरा

लखनऊ छावनी में निरीक्षण एवं प्रशिक्षुओं से मिले

एलजी बिपिन पुरी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 19 August 2017 04:15:45 AM

general bipin puri visits in army medical corps center and college

लखनऊ। भारतीय थलसेना चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी लखनऊ छावनी में सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। आर्मड फोर्सेज़ मेडिकल कालेज के छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पीडिऐट्रीक सर्जन हैं। जनरल बिपिन पुरी का 1 जून 2017 को डीजीएमएस आर्मी का पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला लखनऊ दौरा था। जनरल बिपिन पुरी ने एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के 'युद्ध स्मारक' पर माल्यार्पण कर उन वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान कर दिया।
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने केंद्र एवं कालेज की कई प्रशिक्षण स्थापनाओं का भ्रमण किया और सेंटर के प्रशिक्षु युवा चिकित्सा सैन्यधिकारियों एवं जवानों से भी रू-ब-रू हुए। जनरल बिपिन पुरी ने लखनऊ छावनी की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों का भ्रमण किया और वहां पर सैन्याधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने सशस्त्रबलों एवं उनके आश्रितों को दी जा रही उच्च गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए सेना चिकित्सा कोर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेना में उच्चकोटि के शैक्षणिक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध एवं शांति दोनों ही परिस्थितियों में सेना चिकित्सा कोर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सदैव तत्पर है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]