स्वतंत्र आवाज़
word map

भाजपा नेता डॉ जयशंकर बाजपेयी नहीं रहे!

मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष सहित सभी ने शोक जताया

लखीमपुर खीरी में सेठ घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 1 April 2017 03:04:59 AM

bjp leader dr. jayashankar bajpai

लखीमपुर खीरी/ लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता और लखीमपुर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे डॉ जयशंकर बाजपेयी का कल लखनऊ में संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान निधन हो गया। लखीमपुर खीरी में उन्हें अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी गई। डॉ जयशंकर बाजपेयी लखीमपुर खीरी से लगातार 12 वर्ष तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। उनके निधन के समाचार से भाजपा मुख्यालय लखनऊ और भाजपा परिवार शोक संतप्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने डॉ जयशंकर बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त ‌किया है। डॉ जयशंकर बाजपेयी के पुत्र शरद बाजपेयी जो वर्तमान में लखीमपुर खीरी में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं को राज्य भाजपा मुख्यालय से भेजे गए शोक संवेदना संदेश में कहा गया है कि डॉ जयशंकर बाजपेयी की रिक्तता भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है, वह एक समर्पित कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता थे।
भाजपा नेतृत्व ने उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस रिक्तता को सहन करने की क्षमता प्रदान करने हेतु परमात्मा से प्रार्थना की है। डॉ जयशंकर बाजपेयी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, राजवीर सिंह, प्रकाश शर्मा, आशुतोष टंडन, सतपाल ‌सिंह, अश्वनी त्यागी, कांता कर्दम, जसवंत सैनी, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, सुरेश राणा, रामबाबू निषाद, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अशोक कटारिया, अनुपमा जायसवाल, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर, प्रदेशमंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, गीता शाक्य, कौशलेंद्र सिंह पटेल, गोविंद नारायण शुक्ला, रंजना उपाध्याय, अमरपाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेशचंद्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, मंजू दिलेर, शंकर गिरि, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्र, डॉ चंद्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, शलभमणि त्रिपाठी, अनीता सिंह, संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, समीर सिंह, सह संपर्क प्रमुख डॉ तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि शामिल हैं।
डॉ जयशंकर बाजपेयी का लखीमपुर खीरी के सेठ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में चिकित्सक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता, जनपद के विधायक और सांसद, व्यापारी और किसान भारी संख्या में शामिल हुए। डॉ जयशंकर बाजपेयी की जिले के लोकप्रिय और सर्वसुलभ चिकित्सक की ख्याति रही है। डॉ जयशंकर बाजपेयी के बारे में यह भी एक तथ्य है कि लखीमपुर खीरी के चिकित्सा जगत में वे ऐसे पहले चिकित्सक थे, जिन्होंने जनपद के चिकित्सा क्षेत्र में सबसे पहले मास्टर ऑफ डिग्री प्राप्त की थी। वे अपने प्रारंभिक सामाजिक जीवन से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं। इस समय उनके पुत्र शरद बाजपेयी भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। डॉ जयशंकर बाजपेयी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। लखीमपुर खीरी का चिकित्सक समाज भारी शोक संतप्त है, जिसके बीच वे अत्यंत लोकप्रिय थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]