स्वतंत्र आवाज़
word map

अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर जागरुक अभियान

मंत्रालय ने सोशल मीडिया अभियान #WeAreEqual शुरू किया

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आठ मार्च को करेंगे पुरस्कार वितरण

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 3 March 2017 02:39:27 AM

international women's day

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 8 मार्च को अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के पहले लैंगिक भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से सोशल मीडिया अभियान #WeAreEqual शुरू किया है। यह अभियान अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन समाप्‍त होगा। उस दिन आयोजित प्रतिष्‍ठित नारी शक्‍ति पुरस्‍कार समारोह में राष्‍ट्रपति, महिला सशक्‍तिकरण में विशिष्‍ट योगदान के लिए व्‍यक्‍तियों और संस्‍थानों को सम्‍मानित करेंगे। यह एक सार्थिक अभियान है और इसमें समाज के सभी वर्गों के पुरूष और महिलाओं की भागीदारी है, समतामूलक समाज बनाने में यह उनके व्‍यक्तिगत प्रयासों को दिखाता है।
सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने मंत्रालय के फेसबुक तथा ट्विटर हैंडलों में बड़ी संख्‍या में पोस्‍ट डाले हैं। सोशल मीडिया अभियान के पिछले महीने शुरू होने के बाद से इस पर 2.6 करोड़ लोग पहुंचे हैं। विभिन्‍न पोस्‍ट दिखाते हैं कि रोज़मर्रा के उदाहरणों में किस तरह पुरूष और महिलाएं दायित्‍व साझा कर रहीं हैं और समान अधिकारों और अवसरों को हासिल करने के लिए खड़ी हो रही हैं। अभियान में फिल्‍म अभिनेता अमिताभ बच्‍चन, दिया मिर्जा, खेल व्‍यक्‍तित्‍व मैरी कॉम तथा संग्राम सिंह और इसरो की वैज्ञानिक के थेनमोजी सेल्‍वी, सुभा वरिय तथा मिनाल रोहित के शामिल होने से गति आई है। मंत्रालय ने लैंगिक भेदभाव तथा समानता की आवश्‍यकता पर लघु वीडियो तैयार किया है, जिसमें आमजन की राय व्‍यक्‍त की गई है। सभी पोस्‍ट केंद्रीय मंत्री के सोशल मीडिया हैंडल https://twitter.com/Manekagandhibjp & https://www.facebook.com/ManekaGandhiOfficial/ तथा मंत्रालय के हैंडल https://twitter.com/MinistryWCD & https://www.facebook.com/ministryWCD/ पर देखे जा सकते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]