स्वतंत्र आवाज़
word map

'माध्यमिक शिक्षा में शामिल सायबर सुरक्षा'

'पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कराने के लिए सूचना दें'

झाझरा जनजातीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 24 December 2016 05:41:41 AM

cyber security studies

देहरादून। झाझरा ग्राम के जनजातीय विद्यालय में आज सीबीएसई के केंद्रीय निदेशक डॉ अंतरिक्ष जौहरी ने कहा है कि देशभर के विद्यालयों में सायबर सुरक्षा को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सायबर सुरक्षा को माध्यमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है, क्योंकि अब यह भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने कहा कि जनजातीय बालक वन संरक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह अवसर जनजातीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव का था, जो सायबर सुरक्षा और देशभक्ति निर्माण के संकल्प के साथ मनाया गया।
प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने पक्षी रक्षा के विषय पर बोलते हुए कहा कि देहरादून तथा अन्य क्षेत्रों में तोता मैना अदि पक्षी पिंजरे में बेचना अपराध है, जहां भी लोग पक्षियों को पिंजरे में कैदकर उन्हें बेचते दिखें, हमेंसूचित करें, हम उनको गिरफ्तार करेंगे और पक्षी को मुक्त कर देंगे। इस अवसर पर जनजातीय विद्यालय के संरक्षक एवं प्रथम दानदाता मनोहर कांत ध्यानी का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय, टाइम्स आफ इंडिया के संपादक राजेश कालरा, अनेक स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]