स्वतंत्र आवाज़
word map

रोशनी से जगमगाया क्राइस्ट चर्च कॉलेज

कैंडिल लाइट और संगीत संध्या का सुंदर आयोजन

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 19 December 2016 12:36:07 AM

lucknow, christ church college

लखनऊ। क्राइस्ट चर्च कॉलेज लखनऊ में कैंडिल लाइट संगीत संध्या का भव्य आयोजन किया गया। क्राइस्ट चर्च कॉलेज रोशनी में जगमगा उठा। सेंट थॉमस स्कूल गोंडा के प्रधानाचार्य इनॉश चेट्री, उनके सहायक अभिषेक जोज़फ तथा अभिषेक मसीह के संगीत निर्देशन में क्राइस्ट चर्च कालेज के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस कैरेल्स गाते हुए प्रभु यीशु मसीह की स्तुति की। छात्र-छात्राओं के जूनियर तथा सीनियर वर्ग ने उल्लास और श्रद्धा से संगीत संध्या की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम में कई प्रतिभाएं सामने आईं। इसी के साथ क्रिसमस पर्व की शुरूआत हो गई है और लखनऊ में सभी गिरजाघर इसकी तैया‌रियों में जुट गए हैं।
संगीत संध्या समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा और मेथेडिस्ट चर्च लखनऊ के बिशप फिलिप मसीह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लखनऊ के विभिन्न चर्चों के पादरियों ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चेट्री ने उत्तर प्रदेश के ईसाई वकीलों को भी कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए क्रिसमस और नववर्ष की बधाइयां दीं। बिशप फिलिप मसीह ने विद्यार्थियों और संगीत निर्देशकों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई और क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। डॉरथी क्रॉसवेथ होम से आए वृद्धजनों और अतिथियों ने क्रिसमस कैरेल्स को बहुत सराहा। प्रधानाचार्य राकेश चेट्री के अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का शानदार समापन हुआ।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]