स्वतंत्र आवाज़
word map

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 11 February 2013 08:04:56 AM

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के पूर्व महासचिव, अध्यक्ष, एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत के प्रणेता, युगदृष्ठा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 45वीं पुण्य तिथि मनाई गई। प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ रावत ने कहा कि एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत, भारतीय मूल्यों पर आधारित राजनीति का जो महामंत्र दीनदयाल उपाध्याय ने दिया है, उस मार्ग पर चलकर हम राष्ट्र को पुनः परम वैभव पर ले जाएंगे और पुनः भारत को जगत गुरू का दर्जा मिले सभी कार्यकर्ता ऐसा संकल्प लें।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल राजनीतिक विचारक, युगदृष्टा एक उत्कृष्ठ पत्रकार, अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति की सेवा का भाव रखने वाले धर्म आधारित राजनीतिक, राष्ट्रवादी सोच के महान व्यक्ति थे। महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ धन सिंह रावत, प्रदेश कार्यालय प्रमुख उर्बा दत्त भट्ट, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह रावत, पूर्व काबीना मंत्री प्रकाश पंत, खजान दास, पूर्व संगठन महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश प्रवक्ता गजराज बिष्ट, प्रकाश सुमन ध्यानी, कैलाश पंत, अजेंद्र अजय, सौरभ थपलियाल, सुभाष बड़थ्वाल, प्रवीण दानू, विनोद रावत, विजय थापा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]