स्वतंत्र आवाज़
word map

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 11 February 2013 07:32:26 AM

pandit deen dayal upadhyay

लखनऊ। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में समर्पण दिवस के रूप में मनाया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी की जिला इकाईयों ने विचार गोष्ठियों का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्यायके व्यक्तित्व कृतित्व और उनके एकात्म मानववाद के दर्शन पर चर्चा की। लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टंडन, आगरा में प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश कुमार जैन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।
समर्पण दिवस पर प्रदेश भर में हुए कार्यक्रमों में बदायूं में विधायक धर्मपाल सिंह, शाहजहांपुर में विधायक सुरेश खन्ना, उन्नाव में हृदयनारायण दीक्षित, बाराबंकी में सदस्य विधान परिषद डॉ महेंद्र सिंह, झांसी महानगर में रवि शर्मा, कानपुर महानगर में बाबूराम शुक्ला, कानपुर ग्रामीण में हनुमान मिश्र, गोरखपुर शहर में डॉ सत्या पांडेय, मथुरा में रामप्रताप सिंह चौहान, अलीगढ़ में देवेंद्र शर्मा, बरेली महानगर में बाबूराम गुप्ता, मुरादाबाद में भूपेंद्र सिंह, मेरठ में विजय मोहन, सहारनपुर में जसवंत सैनी, गाजियाबाद महानगर में लज्जा रानी गर्ग, नोयडा महानगर में अशोक गोयल, गौतमबुद्ध नगर में वीरेंद्र सिंह सिरोही, लखनऊ जिले में संतोष सिंह, रायबरेली में पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, सीतापुर में वीरेंद्र तिवारी, फैजाबाद में पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, लखीमपुर में साकेंद्र प्रताप, वर्मा, हरदोई में नागेश्वर, अंबेडकर नगर में परशुराम कुशवाहा, बहराइच में अनुपमा जायसवाल, बलरामपुर में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, गोंडा में सुभाष त्रिपाठी, श्रावस्ती में अवध क्षेत्र के संयोजक शेष नारायण मिश्र, फतेहपुर में कमलावती सिंह, हमीरपुर में बाबूराम निषाद, चित्रकूट में राजकुमार शिवहरे सम्मिलित हुए।
इटावा में सरिता भदौरिया, महोबा में पुष्पेंद्र चंदेल, कानपुर देहात में राजेंद्र सिंह चौहान, ललितपुर में रवींद्र शुक्ला, झांसी जिला में किरन वर्मा, संतकबीर नगर में सुशील, फिरोजाबाद जिले में महेश बघेल, बरेली महानगर में बाबूराम गुप्ता, बांदा में रामरतन शर्मा, जालौन में मानवेंद्र सिंह, फर्रूखाबाद में सुशील शाक्य, औरैया में अशोक दुबे, कन्नौज में प्रोफेसर रामबख्श वर्मा, महाराजगंज में गोरखपुर में क्षेत्रीय संयोजक डॉ समीर सिंह, कुशीनगर में लल्लन तिवारी, देवरिया में जन्मेजय सिंह, बस्ती में हरीश द्विवेदी, सिद्धार्थ नगर में मस्तराज शाही, आजमगढ़ में विनोद राय, मऊ में नरेंद्र सिंह, बलिया में हौसला प्रसाद उपाध्याय, आगरा जिले में ओम प्रकाश सिंह, फिरोजाबाद में रामनरेश अग्निहोत्री, मैनपुर में शिवकुमार पाठक, कासगंज में रघुराज प्रताप सिंह, हाथरस में विपिन वर्मा, एटा में मधु मिश्रा, बरेली जिले में जेपीएस राठौर, पीलीभीत में मनोज थपरियाल, रामपुर में सुरेश सैनी, मुरादाबाद जिले में गोपाल अंजान, संभल में सूर्य प्रकाश पाल, अमरोहा में कमलेश सैनी, बिजनौर में अश्विनी त्यागी, गाजियाबाद जिले में राजेंद्र कुमार, हापुड़ में श्रीचंद शर्मा, बागपत में विजय पाल सिंह तोमर, शामली में संजीव जैन, मेरठ जिले में कविता चौधरी, सहारनपुर जिले में लाजकृष्ण गांधी, मुजफ्फरनगर में अशोक कटारिया, बुलंदशहर में नवाब सिंह नागर, इलाहाबाद महानगर में देवेंद्र सिंह चौहान, इलाहाबाद जिले में केशव प्रसाद मौर्या, गाजीपुर में मनोज सिन्हा, चंदौली में डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, जौनपुर में सुरेंद्र सिंह, सुलतानपुर में डॉ एमपी सिंह, अमेठी में गोविंद नारायण शुक्ल, भदोही में वीरेंद्र सिंह मस्त, मिर्जापुर में लालबहादुर सिंह, सोनभद्र गंगासागर दुबे, वाराणसी महानगर में केदारनाथ सिंह, वाराणसी जिले में डॉ राकेश त्रिवेदी, प्रतापगढ़ मेंसुमन सिंह तथा कौशांबी में विभूति नारायण सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यरूप से शामिल हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]