स्वतंत्र आवाज़
word map

विवेकानंद सार्ध शती समारोह के लिए प्रचार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 10 February 2013 09:11:38 AM

जयपुर। स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह के लिए गावों में जनसंपर्क हेतु करीब 500 साइकिल सवारों का दल रवाना किया गया। विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति जयपुर प्रांत की ओर से विवेकानंद के विचारों को घर-घर पहुंचाने के अभियान के अंतर्गत साइकिल सवारों का दल सवेरे दुर्गापुरा बस स्टैंड से रवानाहुआ।
विवेकानंद सार्ध शती आयोजन समिति के जयपुर संयोजक डॉ इंद्रेश गोयल ने बताया कि विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति के अध्यक्ष मिट्ठा लाल मेहता (पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान) कालीचरण सर्राफ (पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र) तथा प्रताप राव (एचबीसी चैनल के प्रधान संपादक) ने झंडी दिखा कर साइकिल सवारों के दल को रवाना किया। कार्यक्रम स्थल पर विवेकानंद केंद्र की राजस्थान क्षेत्र की संयोजक रचना दीदी, विवेकानंद सार्ध शती आयोजन समिति जयपुर प्रांत के सह संयोजक आचार्य परमानंद आदि उपस्थित थे।
स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति के महानगर प्रचार प्रमुख रणजीत सिंह ने बताया कि दल के सदस्यों ने सांगानेर क्षेत्र के 51 गावों में घर-घर जाकर विवेकानंद का चित्र ,पत्रक और विवेकानंद का साहित्य वितरित किया। लोगों में विवेकानंद के साहित्य के प्रति उत्साह का वातावरण रहा। युवाओं ने इसके प्रति काफी रूचि प्रकट की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]