स्वतंत्र आवाज़
word map

मुरादाबाद की मेयर बीना का निधन

मुरादाबाद और भाजपा में निधन पर शोक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 27 May 2016 04:04:07 AM

mayor of moradabad, bina

मुरादाबाद। मुरादाबाद की महापौर बीना अग्रवाल का इस रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारी जनसमुदाय के बीच आज दोपहर ब्रजघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीना अग्रवाल शहर में काफी लोकप्रिय थीं। उनके निधन के कारण यहां सर्वत्र शोक है और सम्मान में कहीं-‌कहीं बाजार भी बंद हैं। जानकारी के अनुसार देर रात उनकी तबियत खराब हुई और उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, किंतु दिल का दौरा इतना जबरदस्त था कि उनको बचाया नहीं जा सका।
मुरादाबाद महानगर में उनके निधन की खबर से शोक व्याप्त हो गया। बीना अग्रवाल दो बार मुरादाबाद की महापौर रही हैं। इससे पहले भी वह 2002 में मुरादाबाद की महापौर रह चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, लखनऊ के महापौर डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी और भाजपा के नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बीना अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]