स्वतंत्र आवाज़
word map

अश्विनी कुमार रेल बोर्ड के नए सदस्य

विभिन्न तकनीकी पदों पर सेवाओं का लंबा अनुभव

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 8 April 2016 04:52:21 AM

ashwani kumar

नई दिल्ली। अश्विनी कुमार कपूर ने रेल बोर्ड के नए सदस्य इलेक्ट्रिकल तथा भारत सरकार के पदेन सचिव का कार्यभार संभाल लिया है। अश्विनी कुमार कपूर इससे पहले कोलकाता मेट्रो रेल के महाप्रबंधक थे। वे भारतीय रेल सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आईआरएसईई) के 1978 बैच के अधिकारी हैं। अश्विनी कुमार कपूर ने उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों पर कार्य किया है, वह मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, पश्चिम-मध्य रेलवे, डिविजनल रेल प्रबंधक, नागपुर, मध्य रेलवे, सीएलडब्ल्यू, डीजल उपकरण कार्य पटियाला तथा भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
अश्विनी कुमार कपूर का कोर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, रोलिंग स्टॉक देखरेख, इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट (ईएमयू), ओएचई स्थापना तथा सामान्य बिजली सप्‍लाई इकाइयों आदि में 35 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उनको कार्मिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, परियोजना नियोजन, डिजाइन तथा कार्यान्वयन का भी ज्ञान है। अश्विनी कुमार कपूर इंस्ट्टियूट ऑफ इंजीनियर्स के फेलो सदस्य तथा रेलवे इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियर्स संस्थान के आजीवन सदस्य हैं। वे भारत और विदेशों में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठियों में शामिल हुए हैं। अश्विनी कुमार कपूर अमेरिका, फ्रांस और बेल्जियम में विशेष पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]