स्वतंत्र आवाज़
word map

हिमालय पर है अपार पर्यटन-राज्यमंत्री

'द कल्चर हेरिटेज ऑफ ट्रांस हिमालयाज-किन्नौर'

पीएस नेगी लोक्टस की पुस्तक का विमोचन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 9 March 2016 05:51:25 AM

dr mahesh sharma released a book

नई दिल्ली। संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी पीएस नेगी लोक्टस की पुस्तक ‘द कल्चर हेरिटेज ऑफ ट्रांस हिमालयाज-किन्नौर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमालय पर्वतमाला का 73 फीसदी हिस्सा भारत में ही अवस्थित है, हिमालय क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं ही संभावनाएं हैं, जिनका दोहन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में ज्यादातर नदियों का उद्गम स्थल हिमालय क्षेत्र ही है।
डॉ महेश शर्मा ने कहा कि लेखक ने हिमालय क्षेत्र विशेषकर किन्नौर की सांस्कृतिक विरासत पर रोशनी डालकर उल्लेखनीय कार्य किया है, यह पुस्तक शोध करने वाले विद्यार्थियों और भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के अधीनस्थ ‘आईजीएनसीए’ से प्रकाशित की गई यह पुस्तक दरअसल हिमाचल प्रदेश के ट्रांस-हिमालय क्षेत्र खासकर किन्नौर की सांस्कृतिक विरासत पर एक अध्ययन है, जिसमें पारंपरिक संस्थानों जैसे कि मंदिरों, मठों, कलाकृतियों, किलों और विभिन्न जातीय समूहों की पुरानी बोलियों के प्रलेखन शामिल हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]