स्वतंत्र आवाज़
word map

क्रिसमस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की बधाई!

प्रभु यीशु ने दिया करुणा, सेवा, क्षमा और शांति का संदेश

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 25 December 2015 02:00:08 AM

christmas festival

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को और विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व हमें शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने दुःखी और पीड़ित मानवता को प्रेम, करूणा, आत्मीयता और अटूट संकल्प शक्ति का संदेश दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए बधाई संदेश में कहा है कि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के कल्याण के लिए करुणा, सेवा, क्षमा और शांति का जो संदेश दिया है, वह वर्तमान परिस्थितियों में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश भी देता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]