स्वतंत्र आवाज़
word map

सेना का ज्वॉइन द इंडियन आर्मी अभियान

सेना में भारतीय युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर

भारतीय सेना ने युवाओं में कॅरिअर का आकर्षण बढ़ाया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 10 October 2015 03:37:08 AM

indian army logo

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने उपयुक्त उम्मीदवारों की तलाश के लिए अपने निरंतर प्रयास के क्रम में भारतीय युवाओं की सक्षम भर्ती प्रतिभा और शानदार भविष्य निर्माण के लिए एक भर्ती अभियान शुरू किया है। भारतीय सेना 21वीं सदी की सेना बनने के लिए परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। अभी तक वीरता, देशभक्ति और सुरक्षा सशस्त्र बलों के प्रमुख क्षेत्र बने हुए हैं, मगर यह पहली बार है, जब भारतीय सेना ने आईटी, मीडिया, वित्तीय सेवा जैसे नए आकर्षक क्षेत्रों से खुद को भी जोड़ा है, जो आम युवाओं को आकर्षित करते हैं।
भारतीय सेना की पूर्णकालिक संगठन के रूप में अभियान परियोजनाएं उन भारतीय युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एक अवसर प्रदान कर रही हैं, जो अन्य क्षेत्रों में भविष्य बनाने के लिए आकर्षित होते थे। भर्ती के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरएन नायर के अनुसार भारत में कोई अन्य संगठन भारतीय सेना की तरह इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, कार्य जीवन में संतुलन, निरंतर देखभाल और देश सेवा की अद्वितीय क्षमता का मंच प्रदान नहीं करता है, जबकि प्रौद्योगिकी, मीडिया और मनोरंजन जैसे कॅरिअर, युवाओं की कल्पना होती है, वास्तविकता यह है कि सेना 20 से अधिक विविध कैरियर विषयों पर एक-एक सर्वांगीण जीवन शैली की पेशकश कर रही है और इसका अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ लगातार आधुनिकीकरण हो रहा है।
वर्तमान अभियान परियोजनाएं भारतीय सेना के सबसे रोमांचक केंद्र के रूप में बन रही हैं, जो आज के युवाओं के लिए उनके कैरियर को आगे बढ़ाने की जरूरत भी है। 'ज्वॉइन द इंडियन आर्मी एंड लाइव ए लाईफ लैस आर्डिनरी' शीर्षक के इस भर्ती अभियान को भारतीय सेना ने विभिन्न टीवी चैनलों, डिजिटल सिनेमा और देशभर के रेडियो स्टेशनों पर शुरू कर दिया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]