स्वतंत्र आवाज़
word map

देहरादून में हिमालय दिवस मनाया गया

भारतीय हिमालय क्षेत्र जैव विविधता पर सेमिनार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 9 September 2015 05:42:33 AM

himalaya day

देहरादून। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण उत्तरी प्रादेशिक केंद्र देहरादून में हिमालय दिवस मनाया गया, जिसमें एक सेमिनार 'भारतीय हिमालय क्षेत्र जैव विविधता' का आयोजन किया गया। सेमीनार में सेंट टेरेसा स्कूल कौलागढ़ देहरादून एवं लिटिल वंडर स्कूल कौलागढ़ देहरादून के छात्रों और अध्यापकों को आमंत्रित किया गया। छात्रों को हिमालयन क्षेत्र की जैव विविधता और हिमालयन की प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए वैज्ञानिकों ने अपने अनुभव साझा किए।
वैज्ञानिक-डी एंड अधिकारी प्रभारी, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण डॉ अंजुम एन रिज़वी ने हिमालय क्षेत्र की जैव विविधता के बारे में, डॉ अर्चना बहुगुणा ने हिमालयन क्षेत्र के एंफिबिया सरीसृप के बारे में, डॉ एसआई काज़मी ने हिमालयन कीट, डॉ नरेंद्र शर्मा ने हिमालयन तितलियों, डॉ अनिल कुमार ने हिमालयन पक्षियों तथा मनोज कुमार मीणा ने हिमालयन के बारें में छात्रों को जागरूक किया एवं अपने-अपने कार्य अनुभव से बच्चों को प्रेरित किया। छात्रों को विभाग का संग्रहालय दिखाया गया और अंत में छात्रों को हिमालयन दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]