स्वतंत्र आवाज़
word map

विजयवाड़ा में मनेगा विश्व नारियल दिवस

विषय 'पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए नारियल'

नारियल की विकासात्मक गतिविधियों का संवर्धन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 21 August 2015 01:18:34 AM

coconut tree

कोच्चि। नारियल विकास बोर्ड ने 2 सितंबर 2015 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एमजी रोड में स्थित स्वर्ण वेदिका में विश्व नारियल दिवस 2015 मनाने का निर्णय लिया है। हर वर्ष 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो एशियन पसफिक कोकोनट कम्युनिटी (एपीसीसी) का स्थापना दिवस है। एपीसीसी, एशिया पसफिक क्षेत्र के 18 सदस्य देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है, जो इस क्षेत्र में नारियल की विकासात्मक गतिविधियों का संवर्धन, समन्वय और सामंजस्य से अधिकतम आर्थिक विकास प्राप्त करने के लिए स्थापित है।
भारत एपीसीसी के संस्थापक सदस्यों में एक है। नारियल विकास बोर्ड के तत्वावधान में हर वर्ष भारत के विभिन्न नारियल उत्पादक राज्यों में विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व नारियल दिवस का विषय 'परिवार पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए नारियल' है। कार्यक्रम में सभी नारियल उत्पादक राज्यों से लगभग 500 नारियल किसान भाग लेंगे और यह किसानों को देश की वर्तमान नारियल स्थिति का अद्यतन जानकारी प्राप्त करने और आपस में विचारों के आदान-प्रदान के लिए बेहतर मंच साबित होगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]