स्वतंत्र आवाज़
word map

सहायक पुलिस अधीक्षकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 28 January 2013 10:06:51 AM

लखनऊ। भारतीय पुलिस सेवा के 64वें आरआर (वर्ष 2011) बैच के परिवीक्षणाधीन अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) अभिषेक सिंह एएसपी झांसी, अजय कुमार एएसपी फैजाबाद, अजय पाल एएसपी सहारनपुर, देव रंजन वर्मा एएसपी लखनऊ, डीपी कुमार एएसपी अलीगढ़, हेमंत कुटियाल एएसपी बरेली, मनोज सी एएसपी गाजियाबाद, मोहम्मद इमरान एएसपी आजमगढ़, परविंदर सिंह एएसपी वाराणसी, राहुल पांडेय एएसपी मथुरा, राजेश एस एएसपी आगरा, शैलेश कुमार पांडेय एएसपी गोरखपुर, स्वप्निल ममगेन एएसपी मेरठ एवं शालिनी एएसपी गौतमबुद्ध नगर ने मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र कार्यालय में भेंटवार्ता/भ्रमण प्रशिक्षण लिया।
पुलिस महानिदेशक ने इन अधिकारियों को संवेदशील, व्यवहारिक व उदार बनने तथा जनता की समस्याओं को सुनने व निदान करने हेतु कहा। अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक, उप्र सहित समस्त उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की। इसके अतिरिक्त 29 जनवरी को पुलिस प्रशिक्षण, राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ, तकनीकी सेवा उप्र, 30 जनवरी को अभिसूचना विभाग, सतर्कता अधिष्ठान, अपराध शाखा अपराध अनुसंधान विभाग, 31 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र, आर्थिक अपराध शाखा उप्र, पीएसी मुख्यालय, रेडियो शाखा, 1 फरवरी को विधि विज्ञान प्रयोग, पुलिस आवास निगम उप्र, अभियोजन निदेशालय, होमगार्ड उप्र, और 2 फरवरी को पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, राजकीय मुद्रणालय इलाहाबाद, महालेखाकार कार्यालय इलाहाबाद में व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]