स्वतंत्र आवाज़
word map

पाली सांसद पीपी चौधरी ने किया महासंपर्क

भाजपा के 10 करोड़ से अधिक सदस्यों से संपर्क का लक्ष्य

सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरुक किया जाएगा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 29 June 2015 06:00:41 AM

pp chowdhury

जोधपुर। भाजपा नेता और संसदीय क्षेत्र पाली के सांसद पीपी चौधरी ने भाजपा के महासंपर्क अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जोधपुर देहात युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। भाजपा के इस देशव्यापी अभियान के माध्यम से भाजपा के 10 करोड़ से अधिक सदस्यों से संपर्क किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सभी सदस्यों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरुक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का एक व्यापक डाटाबेस तैयार किया जाएगा और सदस्यों की रूचि अनुसार उन्हें विभिन्न सामाजिक विषयों व क्षेत्रों में भाजपा के विस्तार के कार्य सौंपे जाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा महासंपर्क रथ को सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद नारायण लाल पंचारिया, लूणी विधायक जोगाराम पटेल, विधायक सूरसागर सूर्यकांता व्यास, जोधपुर शहर विधायक कैलाश भंसाली, भाजयुमोर्चा के जिलाध्यक्ष नथमल पालीवाल सहित भाजपा के प्रदेश, जिला व मंडल स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद पीपी चौधरी ने जोधपुर जिले के भावी गांव में नशा मुक्ति कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और युवाओं विशेषकर छात्रों को नशे की लत से दूर रहने को प्रेरित किया। अपने संबोधन में नशे से दूर रखने में परिजनों, शिक्षकों व मित्रों का महत्व भी सांसद ने बताया। सांसद ने बिलाड़ा में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में आश्रय स्थल, भव्य गेट, बाण गंगा स्थल पर शेड व चार दिवारी और फाटक आदि का लोकापर्ण किया। इसकी लागत लगभग 50 लाख रुपए है। इस कार्यक्रम अर्जुन लाल गर्ग, राज्यमंत्री एवं विघायक बिलाड़ा, दुर्गा देवी अध्यक्ष नगर पलिका और अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]