स्वतंत्र आवाज़
word map

दुर्गा वाहिनी ने बांटे तुलसी के पौधे

दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरुकता

स्वस्थ पर्यावरण-सुखी जीवन का संदेश भी दिया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 6 June 2015 02:16:41 AM

durga vahini distributed tulsi plants

नई दिल्ली। स्वस्थ पर्यावरण-सुखी जीवन का संदेश लेकर दुर्गा वाहिनी दिल्ली की बहनों ने घर-घर जाकर तुलसी के पौधे वितरित कर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने, घरों में निरंतर ऑक्सीजन की खपत और आध्यात्मिक ऊर्जा के संचयन हेतु लोगों को जागृत किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार क्षेत्र में दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजक संजना चौधरी और मातृ शक्ति की प्रांत संयोजक संध्या शर्मा के नेतृत्व में घरों में जाकर लोगों को पर्यावरण बचाने के साथ नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
विहिप दिल्ली के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि एक हाथ में तुलसी का पौधा और दूसरे में भगवा ध्वज लिए दुर्गावाहिनी की 100 से अधिक बहिनों ने दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर न सिर्फ़ चौबीस घंटे ऑक्सीजन से अनेक बीमारियों का शमन करने वाली तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रेषण करने वाली तुलसी के पौधे वितरित किए, बल्कि भारतीय हिंदू जीवन मूल्यों में किस प्रकार आंतरिक और बाह्य प्रदूषण से मुक्ति मिल सकती है, इसके बारे में दिल्लीवासियों को जागरुक किया। दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजक कुमारी कुसुम व मातृशक्ति की सह संयोजक नूतन जैन के निर्देशन में गई एक अन्य टीम की थीम 'फ़ूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं' के साथ क्षेत्रवासियों को दिल्ली में बढ़ रहे जिहादी आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे गंभीर प्रदूषण से मुक्ति हेतु भी लोगों और खासकर महिलाओं को जागृत किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]