स्वतंत्र आवाज़
word map

श्रीगंगा उद्धार सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण

मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण व वन सौंदर्य को बढ़ावा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 5 June 2015 11:55:29 AM

plantation

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीगंगा उद्धार सेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्राचीन गौतम कुंड मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं वन सौंदर्य को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण किया। समिति के अध्यक्ष महंत हेमराज ने इस अवसर पर कहा कि मंदिर परिसर में अधिक से अधिक वृक्षों को लगाया जाएगा। समिति की उपाध्यक्ष कुमारी पूजा सुब्बा ने कहा कि हमारी वन, जल संपदाएं जिस प्रकार समाप्त होती जा रही हैं, इसका सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है, इसे रोकने के लिए हम सबको प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि हमारी समिति इसके लिए सदैव तत्पर रहेगी। वृक्षारोपण में अध्यक्ष महंत हेमराज, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा के साथ महामंत्री सीमा छेत्री, मंत्री श्यामलाल, संगठन मंत्री अमित वालिया, वार्ड सदस्य अनिल ढकाल, वार्ड सदस्य केशर सिंह, कोषाध्यक्ष लक्षमण क्षेत्री, माधुरी थापा, विनय थापा भी शामिल हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]