स्वतंत्र आवाज़
word map

मध्य अमरीका में बाढ़ व तूफान से तबाही

बाढ़ की स्थिति और भयानक हो सकती है

जनजीवन को भारी नुकसान हुआ है

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 25 May 2015 04:31:13 AM

central america, flooding and hurricanes

सेन मार्कोस (टेक्सास)। मध्य अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण यहां की सूखी रहने वाली नदियों में अचानक बाढ़ आ गई है, इससे टेक्सास में कम से कम दो हजार लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। बाढ़ के साथ तूफान आ रहे हैं, जिससे जनजीवन को भारी नुकसान हुआ है। टेक्सास के ह्यूस्टन में तो एक अपार्टमेंट परिसर तबाह ही हो गया। ओकलाहोमा में एक बेचारा दमकलकर्मी बाढ़ से लोगों को बचाने की कोशिश में मारा गया। तुलसा में एक महिला तूफान से अनियंत्रित यातायात संबंधी दुर्घटना में मारी गई।
टैक्सास में बचाव अधिकारियों ने बताया कि ब्लैंको नदी के पास बाढ़ग्रस्त इलाके से एक और व्यक्ति का शव मिला है। इस नदी का स्तर महज एक घंटे में 26 फुट तक बढ़ गया था। हेज काउंटी की आपदा प्रबंधन समन्वयक खार्ले स्मिथ ने विम्बरले में हुई तबाही का जिक्र करते हुए कहा कि वहां स्थिति बहुत खराब है, गलियों में शायद एक-दो मकान बचे हैं। उन्होंने कहा कि विम्बरले के तीन लोग लापता हैं। विम्बरले में साढ़े तीन सौ से चार सौ घर तबाह हो गए हैं। इनमें से अधिकतर मकान बह गए हैं। निकटवर्ती सेन मार्कोस में बाढ़ ने तीन सौ मकानों को तबाह कर दिया है। अधिकारियों ने लोगों से क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहने को कहा है, क्योंकि अभी और बारिश होने की आशंका है, जिससे बाढ़ की स्थिति और भयानक हो सकती है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]