स्वतंत्र आवाज़
word map

लोगों की शहादत को याद रखें-विस अध्यक्ष

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 26 January 2013 08:17:02 AM

देहरादून। विधान सभा भवन परिसर में अध्यक्ष विधान सभा गोविंद सिंह कुंजवाल ने 64वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनके नेतृत्व में भारतीय गणतंत्र के संकल्प को दोहराया गया। इस अवसर पर कुंजवाल ने कहा कि काफी संघर्षों और लाखों लोगों की शहादत के बाद देश को आजादी प्राप्त हुई। इसी बलिदान को ध्यान में रखते हुए हमें आज के दिन विचार करना है कि अपने कर्तव्यों व निष्ठा से देश के हित में क्या कर सकते हैं। कुंजवाल ने कहा कि आज देश के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनसे लडकर हमें समाज व देश का विकास करना है।
उन्होंने कहा कि हम जहां भी तैनात हैं वही हमें ठीक से सही काम करना होगा तथा अपने आचरण और व्यवहार को ठीक रखकर देश की उन्नति के लिए सहयोग करना होगा, तभी हम गणतंत्र दिवस के प्रभावी संदेश को आत्मसात करने में सफल होंगे। उन्होंने लोगों से अपने भीतर राष्ट्रीय भावना तथा ऊंच-नीच के भेद को समाप्त कर सर्व धर्म समभाव से कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि हम कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे समाज में सांप्रदायिक तनाव फैले।
इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष डा अनसूया प्रसाद मैखूरी, विधान सभा के प्रमुख सचिव डीपी गैरोला, अपर सचिव विधायी अजय चौधरी, अपर सचिव विष्णु चक्र थपलियाल, अपर सचिव (वित्त) जगदीश चंद्र, प्रमुख प्रतिवेदक तारा दत्त बिष्ट, मुख्य संपादक सुनील हरिव्यासी, मुख्य विधि आलेख अधिकारी एनके पंत सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]