स्वतंत्र आवाज़
word map

आध्यात्मिक विकास से ही खुशहाली-गृहमंत्री

गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 7 February 2015 04:08:17 AM

gurukul kangri university convocation

हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि समाज के लिए आध्यात्मिक विकास उतना ही आवश्यक है, जितना भौतिक विकास। हरिद्वार में गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 112वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आध्यात्मिक विकास के बिना खुशहाली अधिक दिन तक नहीं रह सकती। उन्होंने हरिद्वार और गुरूकुल के महत्व पर प्रकाश डाला।
राजनाथ सिंह ने भारत में गुरूकुल की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरूकुल से अनुशासित लोग निकलते हैं और ऐसे लोगों ने अनेक प्रकार से समाज को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने इस अवसर पर 400 विद्यार्थियों को डिग्रियां दीं और विभिन्न विविधाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए 40 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए। विश्वविद्यालय के कुलपति राम प्रकाश ने राजनाथ सिंह को विद्या मार्तंड की मानद उपाधि दी। इस मौके पर स्थानीय सांसद डॉ सुरेंद्र कुमार और डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]