स्वतंत्र आवाज़
word map

दिल्‍ली पुलिस का महिला सुरक्षा ऐप 'हिम्‍मत'

'सशस्‍त्र पुलिस बलों में बढ़ रहा महिलाओं का प्रतिनिधित्‍व'

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की दिल्‍ली पुलिस की सराहना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 2 January 2015 04:15:54 AM

delhi police women's safety app 'him‍mat' launches

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक समारोह में दिल्‍ली पुलिस का महिला सुरक्षा ऐप ‘हिम्‍मत’ लांच किया। राजनाथ सिंह ने संकट की घड़ी में महिलाओं के आपात संदेश के लिए ऐप्‍लीकेशन लांच करने के लिए दिल्‍ली पुलिस की सराहना की और कहा कि दिल्‍ली पुलिस सभी आयु की महिलाओं को आत्‍मरक्षा तकनीकी का प्रशिक्षण दे रही है और अब तक 15,000 महिलाएं प्रशिक्षित की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि आत्‍मरक्षा के ऐसे प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्‍म-विश्‍वास की भावना विकसित होती है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारतीय लोगों में परंपरागत रूप से महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदना रही है, क्‍योंकि यहां महिलाओं की पूजा की जाती है और हमारे समाज में प्राचीन समय से महिलाओं का आदर किया जाता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्‍व अगले कुछ वर्ष में काफी बढ़ जाएगा। उन्‍होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्‍व दो से तीन वर्ष में 1.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत करने का लक्ष्‍य रखा है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍य सरकारों को राज्‍य पुलिस बलों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्‍व देने की सलाह दी है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने दिल्‍ली पुलिस का हेल्‍पलाइन नंबर 1064 तथा व्‍हाट्स ऐप नंबर संबंधी विज्ञापन को जारी किया। इन नंबरों पर संकट की घड़ी में फोटो और वीडियो के साथ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्‍ली पुलिस की जिम्‍मेदारी मॉडल पुलिस बल बनने और उदाहरण पेश करने की है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]